जिस धूमधाम और उत्साह से गोरखपुर को महोत्सव के लिए तैयार किया जा रहा है, उससे शहर का एक सप्ताह के लिए उत्तर प्रदेश की अनौपचारिक राजधानी में तब्दील होना सुनिश्चित है। तीन दिन के महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएँ, बॉलीवुड नाइट्स और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिनमे भारत भर से लोग शामिल होंगे। महोत्सव के लिए की जा रही भव्य व्यवस्थायें शहर को जीवंत, गतिशील व रंगीन बना देंगी।
केन्द्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, सचिवों, उप सचिवों और सभी राज्य विभागों के महत्वपूर्ण अधिकारियों, उत्तर प्रदेश में सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट, मंडल आयुक्त, आईजी, डीआईजी, सीडीओ, एसएसपी और एसपी को महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। न्यायिक और मीडिया क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को भी निमंत्रण भेजने की योजना बनाई जा रही है ।
गोरखपुर में यह अपनी तरह का पहला आयोजन होगा जब उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा सचिवालय गोरखपुर के पवित्र शहर में आएगा। शहर में एक हजार से ज्यादा वीआईपी लोगों का आगमन भी पहली बार ही होगा। इसके चलते गोरखपुर के सीडीओ ने शहर मजिस्ट्रेट और जिला आपूर्ति अधिकारी को शहर में आने वाले वीआईपीयों और कर्मचारियों के लिए उच्च व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
गोरखपुर महोत्सव में हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ खास होगा। खेल प्रतियोगिताओ में बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल के साथ हाफ मैराथन का भी आयोजन होगा।
खेल प्रतियोगिताओ के साथ ही कृषि, पुस्तक व विज्ञान मेला, ऑटोमोबाइल मेला, फोटो प्रदर्शनी गोरखपुरियों का मनोरंजन करेंगें। इस महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए लाईट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
गोरखपुर महोत्सव में जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक स्टाल लगाए जाएंगे। व्यापारिक प्रतिष्ठानो को लाइटों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।
गोरखपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजपुरी नाइट्स, बालीवुड नाइट्स, योगा, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम, स्मारिका का प्रकाशन आदि कार्यक्रम भी शामिल किए गये है